spot_img

New Delhi : भाजपा ने बदले चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली: (New Delhi) आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश स्तर पर सांगठनिक बदलाव शुरू कर दिया है। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए।पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार के अनुसार आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही भाजपा ने आंध्रप्रदेश, पंजाब, झारखंड और तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष बदल कर नये प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व सांसद सुनील जाखड़ को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष और सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त गया है।

Explore our articles