spot_img

New Delhi : नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने किया नामांकन

नई दिल्ली : (New Delhi) नई दिल्ली लोकसभा सीट से मंगलवार को बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। भाजपा की नेता रहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज के नामांकन पत्र भरने के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहे। नामांकन से पहले बांसुरी स्वराज ने तुगलक लेन से जामनगर हाउस तक रोड शो के जरिए राजनीतिक ताकत भी दिखाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक इकट्ठा हुए और नारे लगाए।

ढोल नगाड़े औऱ डीजे के साथ नाचते गाते महिलाओं के साथ बांसुरी स्वराज एक खुली जीप में जामनगर हाउस पहुंची। उनके साथ-साथ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम भी ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे लगाते हुए अलग-अलग गाड़ियों में, यहां तक कि पैदल भी चलता नजर आया। ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के बीच बांसुरी स्वराज ने इस रोड शो के जरिए दिल्ली में भाजपा की ताकत भी दिखाई।

बांसुरी स्वराज के नामांकन दाखिल करने पर मौजूद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है 2047 तक विकसित भारत बनाने का, तो यही वो पीढ़ी जो विकसित भारत बनाएगी। भाजपा दिल्ली की सभी सीटें जीतेगी। इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जिस तरह से यहां कार्यकर्ताओं में उत्साह है, इससे पता चलता है कि हम दिल्ली की सभी 7 सीटें जीतने जा रहे हैं। बांसुरी स्वराज नई दिल्ली लोकसभा सीट से बहुत अच्छे मतों से जीतने वाली हैं।

बांसुरी स्वराज नामांकन के बाद उत्साहित होते हुए कहा कि बाबा सोमनाथ का आशीर्वाद केवल नरेन्द्र मोदी के साथ है, मम्मी (सुषमा स्वराज) का इतिहास एक बार फिर से रिपीट होगा।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles