spot_img

New Delhi : बीसीसीआई सचिव जय शाह ने टीम इंडिया को नंबर 1 टेस्ट टीम बनने पर दी बधाई

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने मंगलवार को टीम इंडिया को दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम बनने पर बधाई दी।

भारत ने आईसीसी के वार्षिक रैंकिंग अपडेट के बाद ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

जय शाह ने ट्वीट किया, “शीर्ष स्थान टेस्ट क्रिकेट के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और घर और बाहर दोनों जगह लगातार अच्छे प्रदर्शन को दर्शाता है। भारत नंबर 1 टी20 टीम भी है।”

बता दें कि पुरुषों की टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया का राज 15 महीने बाद समाप्त हुआ। भारतीय टीम ने अगले महीने होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले शीर्ष स्थान पर कब्जा किया है।

वार्षिक रैंकिंग अपडेट से पहले, ऑस्ट्रेलिया 122 अंकों के साथ शीर्ष पर था और भारत उनसे तीन अंकों (119) से पीछे था। अपडेशन के बाद भारत के 121 अंक हो गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 6 अंकों का नुकसान हुआ है।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles