spot_img

New Delhi : जामिया यूनिवर्सिटी में लगे ‘बाबरी’ के नारे, वीडियो वायरल

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (Jamia Millia Islamia University) में ‘स्ट्राइक फॉर बाबरी’ जैसे नारे लगाए जाने का वीडियो सामने आया है। इसके बाद एतहियात के तौर पर सोमवार को यूनिवर्सिटी के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

डीसीपी राजेश देव ने बताया कि लुबाबिब बशीर के नेतृत्व में फ्रेटरनिटी मूवमेंट नामक एक समूह द्वारा कुछ विरोध प्रदर्शन के बारे में सोमवार को जानकारी प्राप्त हुई थी। उसी को देखते हुए एहतियातन फोर्स की तैनाती की गई है।डीसीपी के अनुसार कैंपस के बाहर कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया गया। स्थानीय पुलिस परिसर के अंदर नहीं गयी। सोशल में मीडिया में चलने वाला वीडियो कैंपस के अंदर का हैं।

Explore our articles