spot_img

New Delhi : एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 : मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता कांस्य

टीम इवेंट में भी भारत को मिला तीसरा स्थान
नई दिल्ली : (New Delhi)
भारतीय निशानेबाज़ मनु भाकर (Indian shooter Manu Bhaker) ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

मनु ने फाइनल में 219.7 अंक हासिल किए। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन की कियान्के मा (243.2 अंक) ने जीता, जबकि दक्षिण कोरिया की जीइन यांग (China’s Qianke Ma) (241.6 अंक) को रजत पदक मिला। टीम इवेंट में भी भारत को कांस्य पदक मिला। मनु, सुरूचि सिंह और पलक गुलिया की तिकड़ी ने 1730 अंक जुटाए। भारत की टीम केवल एक अंक से कोरिया (1731) से पीछे रही, जबकि चीन ने 1740 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।

इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड (qualification round) में मनु ने 583 अंक बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया था। चीन की कियान्शुन याओ 584 अंक के साथ शीर्ष पर रहीं। सुरूचि और पलक फाइनल में जगह बनाने में असफल रहीं।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles