spot_img

New Delhi : अजमेर बलात्कार कांड के दोषियों को मिले फांसी : डॉ. सुरेंद्र जैन

नई दिल्ली : (New Delhi) विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) (विहिप) के केंद्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि वर्ष 1992 में अजमेर में “खादिमों” और पूर्व कांग्रेस नेता नफीस चिश्ती द्वारा सैकड़ों हिंदू लड़कियों का शोषण और क्रूर गैंगरेप किया गया था। इस भयावह घटना के 32 वर्षों बाद अजमेर में पाॅक्साे कोर्ट ने इस मामले में नफीस चिश्ती, नसीम उर्फ़ टार्ज़न, सलीम चिश्ती, सुहैल गनी, और सैयद जमीम हुसैन को दोषी ठहराते हुए ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा की विहिप अजमेर रेप कांड में आए इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए मांग करती है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी अपराधियों को सिर्फ कारावास नहीं बल्कि फांसी दी जाए I

सुरेंद्र जैन ने आगे कहा कि यह कैसा दुर्भाग्य है कि सौ से अधिक पीड़ित बच्चियों को न्याय की मांग हेतु अनेक बाधाओं का सामना करते हुए 32 वर्ष प्रतीक्षा करनी पड़ी। इस न्याय की यात्रा ने विभिन्न अदालतों (हाई कोर्ट, फास्ट ट्रैक कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, और पाॅक्साे कोर्ट) में कई मोड़ लिए, लेकिन अंततः सत्य की विजय हुई, और हमारी हिंदू बेटियों के विरुद्ध किए गए क्रूर अत्याचारों की सज़ा तो मिली किन्तु, अभी यह अधूरी है। फांसी जरूरी है।

डा. जैन ने कहा कि अब समय आ गया है कि अजमेर दरगाह शरीफ का काला इतिहास भी सबके सामने आए। यहां यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि सलमान चिश्ती भी केवल शरीयत और अपने गुरु मोइनुद्दीन चिश्ती की शिक्षाओं का ही पालन कर रहे थे। जिनकी दरगाह पर वे ‘खादिम’ के रूप में कार्य करते थे। उन्होंने हिंदुओं के खिलाफ कई अत्याचार किए और विभिन्न हिंदू मंदिरों को तोड़ दिया जो हिंदुओं के लिए धर्म का प्रतीक थे। यह भी एक स्थापित तथ्य है कि कई बलात्कारी कॉंग्रेस के पदाधिकारी भी रहे हैं। जिहादियों व कॉंग्रेस का चोली-दमन का संबंध है।

उन्होंने यह भी कहा है कि अजमेर दरगाह शरीफ हिंदुओं की क्रूर हत्याओं और अत्याचारों का प्रतीक है। इस बात पर भी जोर दिया कि विहिप ने समय-समय पर हिंदुओं से अपील की है कि वे दरगाह शरीफ पर न जाएं क्योंकि उनका पैसा खादिमों द्वारा अवैध उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है और अजमेर बलात्कार मामला इसका स्पष्ट उदाहरण हैI यहां यह भी स्मरणीय है कि वहां के एक चिश्ती ने तो हिंदुओं के आर्थिक बहिष्कार की बात भी की थी।

यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि खादिम परिवार अतीत में भी विवादों में रहा है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हिंदू दर्जी कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के बाद, अजमेर दरगाह के खादिम गौहर चिश्ती ने इस घटना के एक आरोपित रियाज अत्तारी से मुलाकात की थी। यह भी महत्वपूर्ण है कि अजमेर दरगाह की अंजुमन समिति के सरवर चिश्ती ने उग्र बयान देकर हिंसा को बढ़ावा दिया और पूरे देश को “हिलाने” की धमकी दी।

रिपोर्टों के अनुसार, सरवर चिश्ती ने खुद को प्रतिबंधित संगठन (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) का सदस्य बताया था और अजमेर दरगाह से हिंदुओं के आर्थिक बहिष्कार का आह्वान किया था। हिंदुओं के प्रति नफरत जारी रखते हुए, सरवर चिश्ती के बेटे सैयद अली चिश्ती और आदिल चिश्ती ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया और गौहर चिश्ती ने “सिर तन से जुदा” का नारा देकर हिंदुओं को धमकी दी। हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि अजमेर शरीफ दरगाह के खादिमों के संगठन अंजुमन सैयद ज़ादगान के सचिव चिश्ती ने हमारी बेटियों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया था।

डॉ. जैन ने कहा कि विहिप समय-समय पर देश को हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और उत्पीड़न के बारे में सचेत करता रहा है, चाहे वह भारत की भूमि पर हो या विदेशों में। जिन छह दोषियों को हमारे हिंदू बेटियों के खिलाफ इस जघन्य अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है, उनकी सजा एक उम्मीद की किरण है तथा हमें आशा है कि दोषियों को सिर्फ कारावास नहीं अपितु मृत्यु दंड मिलेगा। विहिप पाॅक्साे कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हुए पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles