spot_img
Home crime news New Delhi : कंपनी के 35 लाख लेकर अकाउंटेंट हुआ फरार, आजमगढ़...

New Delhi : कंपनी के 35 लाख लेकर अकाउंटेंट हुआ फरार, आजमगढ़ से गिरफ्तार

0
134

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम जिले के मोती नगर पुलिस ने रुपये लेकर फरार हुए निजी कंपनी के अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसकी कई गर्लफ्रेंड हैं। उनको इंप्रेस करने और गाड़ी खरीदने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपित की पहचान गुरुग्राम निवासी विवेक राज उर्फ साहिल (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने उससे रकम भी बरामद कर ली है। पश्चिम जिले के डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि 24 मई को कर्मपुरा, मोती नगर स्थित एक निजी कंपनी से 35 लाख रुपये चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस माैके पर पहुंची और छानबीन की। वहां शिकायतकर्ता ने बताया कि वह फील्ड ऑफिसर है। उसने दफ्तर की अलमारी में 35 लाख रुपये पेमेंट के रखे थे।

इसके बाद वह लाजपत नगर स्थित दूसरे ऑफिस चला गया। दफ्तर में उस समय केवल अकाउंटेंट विवेक राज मौजूद था। पुलिस ने उसकी तलाश की तो वह गायब था। पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से गुरुग्राम, नोएडा और आजमगढ़ छापेमारी की।

आरोपित व्हाट्सएप और इंस्ट्राग्राम के लिए एक्टिव था। उसकी लोकेशन आजमगढ़ की मिली। पुलिस ने आजमगढ़ में कई होटल की तलाशी के बाद आरोपित को दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से 34.98 लाख रुपये बरामद किए।