spot_img

NAVI MUMBAI : नवी मुंबई में आग लगने से बस खाक
कोई हताहत नहीं

नवी मुंबई : नवी मुंबई नगर निकाय द्वारा संचालित एक बस में अचानक आग लग गई लेकिन उसमें सवार सभी 20 यात्री बाल-बाल बचे। बस ठाणे जिले से कल्याण जारी रही थी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, घटना नवी मुंबई में खोनी-तलोजा रोड पर स्थित नागजारी बस स्टॉप पर सुबह नौ बज कर करीब 55 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया कि हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई है।

बाल बाल बचे यात्री
नवी मुंबई नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी योगेश कडुस्कर ने बताया, ”जब बस में आग लगी तब यह नवी मुंबई से कल्याण की ओर जा रही थी। बस के चालक ने इसे देखा और तत्काल बस रोकी एवं खतरे का अलार्म बजाया। सभी 20 यात्री तुरंत बाहर निकल गए और बाल-बाल बच गए।”

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
उन्होंने बताया कि ”सूचना मिलने के बाद एनएमएमसी के दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।” कडुस्कर ने कहा, ”आग में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।” उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया था। उनके अनुसार, आशंका है कि बस में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

Siwan : सीवान में आरजेडी विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस का छापा

सीवान : (Siwan) जिले में भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए सोमवार सुबह रघुनाथपुर विधानसभा (Raghunathpur Assembly constituency) के राजद विधायक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles