spot_img

West Bengal Elections : अब तक के रुझानों में भाजपा का पलड़ा भारी

West Bengal Elections: BJP Holds the Upper Hand in Early Trends

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly elections) 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थिति मजबूत कर ली है। सुबह 11 बजे तक के निर्वाचन आयोग (Election Commission) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से भाजपा 132 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) 71 सीटों पर बढ़त बनाए हुए दूसरे स्थान पर है।

रुझानों के मुताबिक वामपंथी दलों और अन्य क्षेत्रीय संगठनों का प्रदर्शन फिलहाल सीमित नजर आ रहा है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (Marxist) एक सीट पर आगे है, वहीं भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा और आजसू पार्टी (Bharatiya Gorkha Prajatantrik Morcha and the AJSU Party) भी एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। अभी तक किसी भी दल ने आधिकारिक रूप से जीत दर्ज नहीं की है और सभी आंकड़े प्रारंभिक बढ़त के आधार पर हैं।

चुनाव आयोग (Election Commission) के अनुसार मतगणना की प्रक्रिया अभी जारी है और जैसे-जैसे दौर आगे बढ़ेंगे, राजनीतिक तस्वीर और स्पष्ट होती जाएगी। शुरुआती रुझानों के बीच राज्यभर के मतगणना केंद्रों के बाहर राजनीतिक दलों के समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

Asansol : काउंटिंग सेंटर के पास तृणमूल कांग्रेस के शिविर पर हमला

आसनसोल : (Asansol) आसनसोल में मतगणना के दौरान तनाव की स्थिति सामने आई है। आसनसोल के काउंटिंग सेंटर (Trinamool Congress camp) के पास गोविंदपुर...

Explore our articles