spot_img

Asansol : काउंटिंग सेंटर के पास तृणमूल कांग्रेस के शिविर पर हमला

Asansol: Trinamool Congress Camp Attacked Near Counting Center

आसनसोल : (Asansol) आसनसोल में मतगणना के दौरान तनाव की स्थिति सामने आई है। आसनसोल के काउंटिंग सेंटर (Trinamool Congress camp) के पास गोविंदपुर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के शिविर पर हमले का आरोप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस और केंद्रीय बलों को तैनात किया गया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा।

तृणमूल कांग्रेस की पार्षद श्राबणी मंडल (Trinamool Congress Councilor Srabani Mandal) ने आरोप लगाया कि वे लोग शिविर में बैठकर चुनाव परिणाम देख रहे थे, तभी भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंचे और हमला कर दिया। उनके मुताबिक कुर्सियां तोड़ी गईं, कई मोटरसाइकिलों में भी तोड़फोड़ की गई और कई लोग घायल हुए हैं।

तृणमूल पार्षद (Trinamool Councilor) ने केंद्रीय बलों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बल तैनात होने के बावजूद ऐसी घटना कैसे हुई। हालांकि, इस मामले में भाजपा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस बीच, आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र (Asansol North Assembly constituency) से मिल रही जानकारी के अनुसार, छह राउंड की मतगणना के बाद तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और राज्य के पूर्व मंत्री मलय घटक भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी (Krishnendu Mukherjee) से 16 हजार 731 वोटों से आगे चल रहे हैं। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Explore our articles