Home latest Nainital : मॉल रोड पर स्टंट करने वाले बाइकरों पर पुलिस की...

Nainital : मॉल रोड पर स्टंट करने वाले बाइकरों पर पुलिस की कार्रवाई, 6 की बाइकें सीज

0
326

नैनीताल: (Nainital) पुलिस ने बीती रात्रि लोगों की जान को खतरे में डालकर तेज रफ्तार बाइक चलाने वाले स्टंटबाजों के विरुद्ध अभियान चला कर 6 की बाइकें सीज कर दी हैं। जबकि 157 अन्य के चालान किये हैं।पर्यटन नगरी नैनीताल की प्रसिद्ध मॉल रोड पर रात्रि में 10 बजे के बाद कुछ स्टंटबाज बाइक सवार आपस में तेज रफ्तार की प्रतियोगिताएं करते हैं, जबकि कई अकेले ही अत्यधिक तेज गति से बाइक दौड़ाते हैं। गत दिनों ऐसी ही रेस लगाते दो में एक बाइक का सवार बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

बीती रात नियमित चेकिंग के दौरान माल रोड में तेज रफ्तार एवं खतरनाक तरीके से बाइक एवं स्कूटी चलाने वाले 6 स्टंटबाजों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उनकी 6 मोटर बाइक सीज कर दीं। इसके अतिरिक्त जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 34 लोगों के विरुद्ध भी मोटर यान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 16500 रुपये का संयोजन वसूला। साथ ही नो पार्किग में वाहन खड़े करने एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर जनपद पुलिस ने खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 33, ओवर स्पीड वाहन चलाने पर 4, प्रेशर हार्न व मॉडीफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने पर 13 सहित कुल 157 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई की।