spot_img

Nainital : पति को जिंदा जलाने वाली महिला की जमानत निरस्त, फिर पहुंची जेल

नैनीताल : (Nainital) नैनीताल जनपद के थाना भीमताल अंतर्गत सलड़ी के पास (Saldi under Bhimtal police station of Nainital district) 2019 में एक व्यक्ति की कार में जिंदा जलाकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में हत्यारोपित, मृतक की पत्नी नीलम की जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुबीर कुमार (District and Sessions Judge Subir Kumar) की अदालत में विचारण के दौरान जमानत निरस्त करते हुए उसे पुनः न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मई 2019 को अवतार सिंह निवासी घसीटपुर, अंबाला, हरियाणा (Avtar Singh resident Ghasitpur, Ambala, Haryana) को उसकी पत्नी नीलम (wife Neelam) अपने सहयोगियों अजय कुमार यादव निवासी मछली बाजार ईटहरा, जिला जौनपुर व मनीष मिश्रा निवासी ग्राम नंदौत, थाना फूलपुर, प्रयागराज के साथ मिलकर बेहोशी की हालत में भीमताल क्षेत्र के सलड़ी के पास लायी और यहां उसकी गाड़ी सहित आग लगाकर हत्या कर दी गई। मामले में एक आरोपित अजय कुमार यादव जमानत मिलने के बाद से फरार चल रहा है, जबकि मुख्य आरोपित नीलम और अजय के विरुद्ध विचारण न्यायालय में जारी है।

मामले में अभियोजन पक्ष ने अब तक मृतक के परिजनों सहित 17 गवाहों के बयान कराए। इस बीच नीलम को हाल में उच्च न्यायालय से जमानत मिली थी। इसके बाद जिला न्यायालय नैनीताल ने उसे दो जमानती प्रस्तुत करने पर जमानत पर रिहा कर दिया था, लेकिन थाने से प्राप्त रपोर्ट में यह सामने आया कि दोनों जमानती बिना संपत्ति के हैं और पूर्व में भी ऐसे मामलों में जमानती बनते रहे हैं।

इस तथ्य के प्रकाश में आने पर न्यायालय ने नीलम की जमानत निरस्त कर दी है और उसे पुनः न्यायिक हिरासत में भेजने के साथ दोनों जमानतियों के विरुद्ध थाना तल्लीताल में प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं।

New Delhi : सरकार ने 12,980 करोड़ रुपये की सॉवरेन गारंटी के साथ ‘भारत समुद्री बीमा कोष’ को मंजूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) सरकार ने शनिवार को लगातार समुद्री बीमा कवरेज की सुविधा के लिए 12,980 करोड़ रुपये की सॉवरेन गारंटी के...

Explore our articles