spot_img

Nahan : पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश लेकर साईकल पर नाहन पहुंचा हरियाणा का प्रदीप

नाहन : पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर जहां सरकारें लगातार प्रयास कर रही हैं तो वहीं लोग भी अपने स्तर पर पर्यावरण सरंक्षण व प्लास्टिक से पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रयास करने में जुटे हुए हैं। ऐसे ही एक युवक हैं हरियाणा के प्रदीप कुमार। प्रदीप कुमार ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गोवा से अपनी साइकल यात्रा आरम्भ की है जोकि लद्दाख तक चलेगी। वो अभी तक लगभग दस हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं और अब नाहन पहुंचे।

प्रदीप ने बतायाकि उनका उदेशीय लोगो को पर्यावरण की सुरक्षा बारे जागरूक करना है और इसी लक्ष्य के साथ वो अपने मिशन को लेकर चल रहे हैं।

प्रदीप ने बताया कि पर्यावरण के सरंक्षण को लेकर व कूड़े कचरे के सही निपटान बारे जागरूकता को लेकर वो साइकल मिशन पर निकले हैं और गोवा से चलकर वो लदाख पहुंचेंगे और इस दौरान लोगो को पर्यावरण बचाने का संदेश भी देंगे। ताकि हमारे पर्यावरण का बचाव हो सके। उनकी यह ट्रिप 6 महीने की है जिसमे से चार महीने पुरे हो चुके हैं। सेव एन्वायरन्मेंट का संदेश वो लेकर जगह जगह पहुंच रहे हैं।

Explore our articles