spot_img

New Delhi : फ्यूचर मार्केट में भी कच्चे तेल ने लगाई छलांग

New Delhi: Crude Oil Surges in Futures Market

ब्रेंट क्रूड का जून कॉन्ट्रैक्ट 120 डॉलर के करीब पहुंचा
नई दिल्ली : (New Delhi)
अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल की कीमत में तेजी का दौर लगातार जारी है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी के कारण दुनियाभर में कच्चे तेल की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) का कहना है कि ईरान के साथ न्यूक्लियर डील होने तक होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी जारी रहेगी।

ट्रंप के इस बयान के बाद वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक उछल गया। इसी तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (West Texas Intermediate) (WTI) क्रूड फ्यूचर मार्केट में 107 डॉलर के ऊपर पहुंच गया। इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज में ब्रेंट क्रूड का जून कॉन्ट्रैक्ट 1.50 प्रतिशत की उछाल के साथ 119.80 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह निमेक्स पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (West Texas Intermediate) (WTI) क्रूड का जून कॉन्ट्रैक्ट 0.36 प्रतिशत बढ़ कर 107.26 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल के हाजिर सौदे के मामले में भी कीमत के मोर्चे पर राहत मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को ब्रेंट क्रूड 115.61 डॉलर प्रति बैरल के उच्च स्तर तक पहंचने के बाद 110.44 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर सेटल हुआ था। आज ब्रेंट ने 0.01 डॉलर की सांकेतिक कमजोरी के साथ 110.43 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार की शुरुआत की और थोड़ी देर में ही 114.47 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद इसकी चाल में कमजोरी भी आई। फिलहाल भारतीय समय के मुताबिक दोपहर एक बजे ब्रेंट क्रूड 1.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 112.06 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) बुधवार को 107.12 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक छलांग लगाने के बाद 106.88 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था। आज डब्ल्यूटीआई क्रूड ने 106.95 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12 बजे तक ये उछल कर 110.93 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गया। फिलहाल दोपहर एक बजे डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 108.23 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

New Delhi : पीलीभीत में बासमती और जैविक प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा

एपीडा का यूपी सरकार से समझौतानई दिल्ली : (New Delhi) देश में बासमती चावल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए पीलीभीत में बासमती...

Explore our articles