spot_img

Mumbai : ‘आखिरी सवाल’ को लेकर मेकर्स की बढ़ी चिंता

Mumbai: Makers' Concerns Mount Over 'Aakhri Sawaal'

मुंबई : (Mumbai) संजय दत्त (Sanjay Dutt) की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म का ट्रेलर अब तक सामने नहीं आया है। पहले माना जा रहा था कि ट्रेलर 30 अप्रैल तक रिलीज कर दिया जाएगा, मगर निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। अब खबर है कि फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (Central Board of Film Certification) (CBFC) से अभी मंजूरी नहीं मिल पाई है, जिसकी वजह से ट्रेलर की रिलीज रोक दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने ट्रेलर में कुछ बदलाव सुझाए हैं। इसी कारण निर्माताओं ने फिलहाल ट्रेलर की रिलीज को टाल दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर लॉन्च के लिए एक बड़ा कार्यक्रम भी तैयार किया गया था, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू शामिल होने वाली थी, लेकिन सेंसर प्रक्रिया पूरी न होने से यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी।

अभिजीत मोहन वारंग के निर्देशन (Directed by Abhijit Mohan Warang) में बनी ‘आखिरी सवाल’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल के सफर से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी और त्रिधा चौधरी (Amit Sadh, Namashi Chakraborty, Sameera Reddy, and Tridha Choudhury) भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। अब दर्शकों की नजरें इस बात पर हैं कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से कब मंजूरी मिलती है और ट्रेलर कब जारी किया जाता है।

Nagpur : बेटी होने पर दिया तीन तलाक, पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर : (Nagpur) नागपुर में एक मुस्लिम महिला (Nagpur, a Muslim woman) ने अपने पति और सास के खिलाफ पत्नी से मारपीट करने और...

Explore our articles