spot_img

Nagpur : काेर्ट ने आरोपित फहीम को 21 मार्च तक पुलिस रिमांड पर दिया

नागपुर : (Nagpur) दाे दिन पूर्व हिंसा मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड काे बुधवार तड़के यशाेधरा नगर से गिरफ्तार कर लिया है।आराेपित काे काेर्ट में पेश कर 21 मार्च तक के लिए कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस मामले में दर्ज एफआईआर में हिंसा को पूर्वनियोजित बताया गया है।

नागपुर हिंसा मामले में पुलिस के आला अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने हिंसा मामले में 51 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दंगाें की जांच कर रही पुलिस ने आरोपित फहीम शमीम खान को बुधवार सुबह उसके यशोधरा नगर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित हिंसा के बाद से अपने घर में छुपा हुआ था। पुलिस ने आरोपित को स्थानीय काेर्ट में पेश किया। काेर्ट ने 21 मार्च तक आराेपित फहीम खान काे कस्टडी रिमांड पर पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

दरअसल, बजरंग दल व विहिप के कार्यकर्ताओं ने 17 मार्च सुबह औरंगजेब की कब्र काे हटाने की मांग काे लेकर प्रतीकात्मक रूप से प्रदर्शन के बाद फहीम खान सबसे पहले 30 से 40 लोगों को लेकर पुलिस थाना गया था। इस दौरान फहीम खान ने पुलिस के समक्ष विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ आरोप लगाए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद भी फहीम खान ने फिर से भीड़ इकट्ठा कर इलाके में तनाव पैदा करना शुरू कर दिया। इसके बाद ही उपद्रव शुरू हुआ और हिंसा भड़क गई थी।पुलिस के अनुसार उपद्रव करने वालाें में फहीम शमीम खान सबसे आगे रहा। पुलिस के अनुसार फहीम खान प्रदर्शनकारियों को यह कहकर भड़का रहा था कि पुलिस हिंदू समुदाय से है और उनकी मदद नहीं करती। इसी के बाद हालात और भी बिगड़े थे। कक्षा 10 तक पास फहीम खान पिछला लोकसभा चुनाव भी लड़ चुका है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles