Home Bihar Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी लूट की योजना बना रहे...

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी लूट की योजना बना रहे पांच अपराधियों को घेरकर दबोचा कई हथियार बरामद

0
286

मुजफ्फरपुर : जिला पुलिस की टीम ने लूट की योजना को अंजाम देने पारू प्रखंड के लालू छपरा गांव में जुटे 8 में से 5 हथियारबंद अपराध कर्मियों को पुलिस ने दबोचने में सफलता हासिल की है।

रविवार को सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने प्रेस वार्ता बुलाकर यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने छानबीन में तीन देसी कट्टा 6 जीवित गोली 4 मोबाइल तथा एक बुलेट और एक अपाची बाइक बरामद की है। उनका कहना है कि पकड़े गए अपराधियों के अपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं । बरामद बाइक चोरी की है या नहीं उसका भी सत्यापन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए अपराधियों की यह कोशिश रहती थी कि मौका पाकर बैंकों में घुसकर लूटपाट कांड को अंजाम दें । उनके मुताबिक यह सूचना मिली थी कि लालू छपरा गांव में लूट कांड को अंजाम देने के लिए अपराधियों का जमावड़ा हुआ है । इस बीच पुलिस टीम का गठन किया गया जिसके स्थल पर पहुंचते हैं अपराधी भागने लगे। लेकिन पुलिस ने तत्परता बरतते हुए पांच अपराधियों को दबोच लिया।

पकड़े गए अपराधियों में अमन कुमार पिता सुबोध साह, राजन राऊत पिता पोषण राऊत ,जीतू कुमार पिता ब्रिज नंदन महतो, दिवाकर कुमार पिता राजेश पंडित सभी मानिकपुर सरैया और दीपक कुमार पिता राजकिशोर सिंह,लालू छपरा पारू के रहने वाले बताए गए हैं। फरार हुए 3 अपराध कर्मियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की कवायद की जा रही है।