मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर में व्यस्त बस स्टैंड इलाके से सोमवार को एक युवक का एक युवक का रक्तरंजित शव बरामद हुआ। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
पुलिस सूत्रों के बस स्टैंड के परिवहन कर्मचारियों ने इसे पड़ा देखा और उन्होंने बहरमपुर थाने में सूचना दी। मृत युवक की जेब से कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं। उसका नाम जानने का प्रयास किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का अनुमान है कि किसी ने बाहर युवक की हत्या कर शव को बस स्टैंड पर फेंक दिया है। युवक के शरीर पर घाव के निशान थे। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि उसकी हत्या किसी धारदार हथियार से की गयी है। मुर्शिदाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच चल रही है।


