spot_img

Mumbai: मालवणी में वाहन चोरी के शक में युवक की पीट कर हत्या

मुंबई:(Mumbai) मालवणी इलाके में दोपहिया वाहन चोरी के संदेह में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या करने की घटना सामने आई है। मृतक का नाम सचिन दशरथ जायसवाल है और मालवणी पुलिस स्टेशन की टीम ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार सचिन दशरथ जायसवाल बोरीवली के गोराई में रहता था और एक निजी कंपनी में ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। शुक्रवार को सचिन अपने बचपन के मित्र आकाश संपत गायकवाड़ के साथ मालवणी में ड्रग्स की तलाश में गया था। इसके बाद आकाश ड्रग्स खरीदने के लिए मालवणी की एक गली में चला गया और सचिन वहीं एक बाइक के पास खड़ा था। कुछ देर बाद आकाश ड्रग्स लेकर आया तो उसने सचिन को बेहोश पाया। उसके बाद आकाश ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और सचिन को तत्काल बोरीवली स्थित भगवती अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

मालवणी पुलिस स्टेशन की टीम हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि सचिन को स्थानीय नागरिकों ने दो पहिया चोर समझ कर पीटा, जिससे मौके पर ही सचिन की मौत हो गई थी।

Explore our articles