spot_img

Mumbai : देह व्यापार के दल -दल में फंसी महिलाओ को मुक्त करवाया गया

मुंबई : वेश्यावृत्ति के दल-दल में फंसी दो महिलाओं को पुलिस की अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम शाखा,नालासोपारा युनिट (मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय) ने छुड़ाने में सफलता पाई है। मामले में युनिट ने एक 30 वर्षीय महिला दलाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला दलाल के ऊपर वालीव थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को दी है।

पुलिस को जानकारी मिली थी, कि रेंज नाका के पास वसई पूर्व में एक महिला दलाल दो लड़कियों को वेश्यावृत्ति

कराने के लाने वाली है। इसके बाद पुलिस की टीम ने छापा मार कर राबिया इकबाल पठान को गिरफ्तार कर लिया। और युवतियों को इसके चंगुल से मुक्त करवाया।

पुलिस ने बताया कि,जनवरी 2023 से लेकर अब तक अलग-अलग स्थानों पर वेश्यावृत्ति मामले में कार्रवाई करते हुए विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कुल 20 मुकदमा दर्ज किया गया है।जिसमे 39 पीड़ितों को छुड़ाया गया है तथा 15 पुरूष व 12 महिलाओं के ऊपर कार्रवाई की गयी है व उनके खिलाफ अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में केस दर्ज किया गया है।

Explore our articles