spot_img

Mumbai : लातूर में बेकाबू कार होटल में घुसी, दो की मौत, चार घायल

मुंबई : लातूर जिले में एक अनियंत्रित कार के होटल में घुस जाने से मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज लातूर स्थित एक अस्पताल में हो रहा है।

लातूर पुलिस थाने के अनुसार शनिवार को हैदराबाद से लातूर की ओर कार से कुछ लोग आ रहे थे। अचानक लातूर-सोलापुर हाई-वे पर स्थित औसा सीएनजी पेट्रोल पंप के पास कार अनियंत्रित हो गई और होटल में घुस गई। इस घटना में कार में सफर कर रहे मसूर टेलर राजासाहेब पठान और सोहैल शेख की मौत हो गई। जबकि कार में सफर कर रहे दो अन्य तथा होटल के दो कर्मचारी घायल हो गए। घायलों में 14 साल के होटलकर्मी ओमकार कांबले के दोनों पैर टूट गए हैं। सभी घायलों का इलाज लातूर के निजी अस्पताल में हो रहा है। इस घटना की गहन छानबीन जारी है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles