spot_img

Mumbai : कोल्हापुर में अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को कुचला, 3 लोगों की मौत

मुंबई : (Mumbai) कोल्हापुर के साइबर चौक पर सोमवार दोपहर में एक अनियंत्रित कार ने चार वाहनों को टक्कर मारते हुए 7 लोगों को कुचल दिया। इस घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को दोपहर में कोल्हापुर के साइबर चौक इलाके में एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार ने एक मोटरसाइकिल और तीन कारों को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में वसंत चव्हाण (उम्र 74 वर्ष), हर्षद पाटिल शामिल और एक अन्य है। इस घटना में घायल धनजी कोली, शुभांगी कोली, समर्थ 1 वर्ष, मयूर खोत का इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles