spot_img

Mumbai: महाराष्ट्र में बस पलटने से दो लोगों की मौत, 30 घायल

मुंबई:(Mumbai) महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में बृहस्पतिवार को एक बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। अधिकारी के मुताबिक, राज्य की राजधानी मुंबई से 480 किलोमीटर दूर कंकावली में गड नदी पुल (Gad river bridge in Kankavli)के पास एक तीव्र मोड़ पर चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया।

अधिकारी ने बताया कि बस में 36 यात्री सवार थे और बस पुणे से गोवा जा रही थी। अधिकारी के मुताबिक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए कंकावली के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Beirut : लेबनान में लड़ाई तेज, हिजबुल्लाह ने इजराइली सेना पर रॉकेट दागे

आईडीएफ का ब्यूफोर्ट पर कब्जाबेरूत (लेबनान) : (Beirut) लेबनान में इस समय ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह और इजराइल की सेना (terrorist group Hezbollah...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles