spot_img

Mumbai : मुंबई के संवेदनशील क्षेत्र में जबरन प्रवेश करने वाले तीन गिरफ्तार, 20 कारतूस बरामद

मुंबई : मुंबई के संवेदनशील येलो गेट में जबरन प्रवेश करने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों की कार से पुलिस ने 20 कारतूस वाली एक मैगजीन भी बरामद की है। इस मामले की गहन छानबीन मुंबई पुलिस की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को देर रात मुंबई संवेदनशील येलोगेट इलाके में एक कार जबरन घूस गई थी। येलोगेट इलाका मुंबई पोर्ट ट्रस्ट का इलाका है, जहां आम लोगों का प्रवेश वर्जित है। इस इलाके की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल दुर्गा हरिराम जायसवाल ने वर्जित क्षेत्र में घुसी कार का पीछा किया। इसी दौरान दुर्गा हरिराम जायसवाल की सर्विस राइफल की बीस कारतूस वाली मैगजीन आरोपित की कार में छूट गई। आरोपित कारतूस भरी मैगजीन को लेकर फरार हो गए। इस मामले की शिकायत सीआईएसएफ के कॉन्स्टेबल दुर्गा हरिराम जायसवाल ने पुलिस स्टेशन में की थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने माहीम इलाके से कार सहित आरोपितों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों की पहचान गौरेश मोहित भोक (उम्र 27 साल), श्रेयस किरण चुरो (उम्र 25 साल) और अभिषेक अजीत मंगांवकर (उम्र 24 साल) के रूप में हुई है। येलो गेट पुलिस स्टेशन की टीम ने कार से बीस कारतूसों का मैगजीन बरामद किया है। इसके साथ पुलिस इन तीनों के अतिसवेदनशील स्थल पर घुसने के मकसद की गहन छानबीन कर रही है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles