spot_img

Mumbai : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे महाराष्ट्र में रहेगी छुट्टी, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई है।

भाजपा विधायक अतुल भातखलकर और शिंदे समूह के विधायक प्रताप सरनाईक ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर महाराष्ट्र में सार्वजनिक छुट्टी घोषित किए जाने की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को राज्यभर में 22 जनवरी को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है।

‘राम लला’ की मूर्ति कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाई है। मूर्ति 51 इंच लंबी है और इसका वजन 1.5 टन है। मूर्ति में भगवान राम को पांच साल के बच्चे के रूप में चित्रित किया गया है, जो उसी पत्थर से बने कमल पर खड़े हैं। इस मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 22 जनवरी को अयोध्या में होगा। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के मौके पर अनुष्ठान करेंगे। इस अनुष्ठान को लक्ष्मीकांत दीक्षित के नेतृत्व में पुजारियों की एक टीम पूरा कराएगी।

Dehradun : पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून : (Dehradun) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी (Bhuwan Chandra Khanduri)...

Explore our articles