spot_img

Bareilly : विवाहिता की हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार

बरेली : इज्जतनगर के निर्माणाधीन रोडवेज परिसर में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से मृतका का मोबाइल फोन भी मिला।

इज्जतनगर मिनी बाईपास स्थित निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड के परिसर में पीलीभीत के गजरौला के क्षेत्र की लालपुर शिवनगर निवासी सुनीता देवी का शव मिला था। परिवार ने प्रथमदृष्टाता में महिला का गला घोटकर हत्या की आशंका जताते हुए बेटी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी।

इस बीच पता चला कि सुनीता के अशोक नाम के युवक से प्रेम संबंध थे, जिसकी भनक उसके पति मनोज को लग गई थी। मनोज सुनीता को बरेली लेकर आ गया लेकिन दोनों का मिलना बंद नहीं हुआ। अशोक सुनीता से मिलने बरेली आता था।

बेटी ने पुलिस को बताया कि अशोक बीती रात मां सुनीता से मिलने आया। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। सुबह जब बेटियों की आंख खुली तो सुनीता घर पर नहीं मिली। मां को ढूंढते हुए बेटी नल के पास पहुंची तो देखा कि सुनीता का शव वहां पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने 36 घंटे के अंदर ही प्रेमी अशोक को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि चार साल पहले अशोक अपनी टैंपो से सुनीता का सामान लेकर गया था। दोनों की अच्छी जान पहचान हो गई और वह आने जाने लगा था। इसके बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। सुनीता अशोक से खर्च भी लेने लगी थी। दोनों के प्रेम प्रसंग और खर्च की बात सामने आयी तो मनोज ने इसका विरोध भी किया था। घटना वाले दिन जब वो सुनीता से मिलने आया तो पैसे मांगने लगी। उसने पैसे देने से इनकार किया था। इस बीच दोनों में झगड़ा हुआ और अशोक ने सुनीता का गला दबाकर हत्या कर दी। सुनीता का फोन लेकर फरार हो गया था। आरोपित दूसरे राज्य में भागने की फिराक में था, जिससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विवाहिता की हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार

New Delhi : लाल निशन पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 464 अंक लुढ़का

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट एवं वैश्विक बाजारों (West Asia and weakness in global markets) में कमजोरी के बीच हफ्ते के...

Explore our articles