spot_img

MUMBAI : अखिल महिला सशक्‍तीकरण ट्रस्‍ट का तीज महोत्‍सव संपन्‍न

मुंबई : भारतीय संस्‍कृति के संवर्धन और मजबूतीकरण के उद्देश्‍य से अखिल महिला सशक्‍तिकरण ट्रस्‍ट द्वारा होटेल मिनी पंजाब लेक साइड पवई में भव्य तीज महोत्‍सव का आयोजन किया गया। जिसमें परंपरागत वेशभूषा में मुंबई और आस-पास के क्षेत्रों की महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज महोत्‍सव मनाया। इसके अलावा स्‍वतंत्रता के अमृत महोत्‍सव वर्ष के मद्देनजर तिरंगा भी फहराया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने परंपरागत गीत और नृत्‍य प्रस्‍तुत किए। इस बारे में जानकारी देते हुए ट्रस्‍ट की मुख्‍य सलाहकार गीता सिंह ने बताया कि आमंत्रित महिलाओं का ट्रस्‍ट की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष प्रतिभा ठाकुर एवं मुंबई अध्‍यक्ष नीलम ठाकुर सहित अन्‍य पदाधिकारियों डॉ. नीलम सिंह, संगीता चौहान, किरण सिंह, दीप्‍ति सिंह, विनीता सिंह, निम्‍मी शर्मा, सुनीता सिंह, सपना सिंह, अपर्णा सिंह, पूजा सिंह, पारूल सिंह, शीला दुबे, श्रद्धा सिंह, मालती सिंह, संपदा भटकल, कविता सिंह कदम, अलका शर्मा, अमिता शर्मा, स्‍मिता मोराज्‍वकर, नीलाक्षी पाटिल, नीतू सिंह, प्रिया सिंह, रीता सिंह, गीता छाबरिया, अंकिता खरे, सपना सिंह, ज्‍योति सिंह, स्‍नेह सिंह, नताशा सिंह, रीता ठाकुर, चंदा सिंह ने स्‍वागत किया। पूरा कार्यक्रम तीज के अवसर पर गाये जाने वाले गीत-संगीत और नृत्‍य से सदाबोर रहा। मुंबई और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं ने काफी तादाद में इस महोत्‍सव में बढ़-चढ़ कर हिस्‍सा लिया।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles