spot_img

Mumbai : ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ की डॉक्यूमेंट्री का ऐलान

Mumbai: 'Stranger Things 5' Documentary Announced

मुंबई : (Mumbai) नेटफ्लिक्स की बहुप्रतीक्षित और लोकप्रिय वेब सीरीज़ ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ (Stranger Things 5) का आखिरी एपिसोड नए साल के मौके पर स्ट्रीम हुआ, लेकिन इसका अंत दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतर सका। करीब 2 घंटे 5 मिनट लंबे इस फिनाले में एलेवन द्वारा मुख्य विलेन वेक्ना का अंत कर दिया जाता है। हालांकि, बड़ी संख्या में फैंस ने इस क्लाइमेक्स को जल्दबाज़ी भरा और अपेक्षाकृत साधारण बताया।

सीरीज़ के फिनाले के बाद सोशल मीडिया पर निराशा साफ देखने को मिली। कई दर्शकों का मानना है कि इतने सालों तक चली इस कहानी का अंत और ज्यादा गहराई और भावनात्मक प्रभाव के साथ होना चाहिए था। इसी के साथ यह चर्चा भी तेज़ हो गई कि क्या मेकर्स भविष्य में इस यूनिवर्स को किसी और फॉर्मेट—स्पिन-ऑफ या फिल्म—के ज़रिए आगे बढ़ा सकते हैं।

फैंस की इन चर्चाओं और भावनाओं के बीच मेकर्स ने एक खास तोहफे का ऐलान किया है। नेटफ्लिक्स ने ‘वन लास्ट एडवेंचर: द मेकिंग ऑफ स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5’ नाम की एक विशेष बिहाइंड द सीन्स डॉक्यूमेंट्री की घोषणा कर दी है।

इस डॉक्यूमेंट्री के ज़रिए दर्शकों को ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के आखिरी सीज़न के निर्माण से जुड़ी अनसुनी कहानियां, क्रिएटिव प्रोसेस और पर्दे के पीछे की मेहनत को करीब से देखने का मौका मिलेगा। इसमें कलाकारों, निर्माताओं और पूरी टीम के निजी अनुभव भी दिखाए जाएंगे, जिन्होंने इस आइकॉनिक शो को उसके अंतिम मुकाम तक पहुंचाया।

मार्टिना राडवान के निर्देशन (Directed by Martina Radwan) में बनी यह डॉक्यूमेंट्री 12 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह डॉक्यूमेंट्री फैंस के लिए न सिर्फ शो की मेकिंग को समझने का मौका होगी, बल्कि ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ की दुनिया को अलविदा कहने का एक भावुक और यादगार जरिया भी बनेगी।

अब देखना यह होगा कि यह डॉक्यूमेंट्री फैंस की निराशा को कितना कम कर पाती है और क्या इससे ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के अंत को लेकर दर्शकों की सोच में कोई बदलाव आता है या नहीं।

Asansol : गैस टैंकर ट्रेलर में लगे कैप्सूल सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित

आसनसोल : (Asansol) गोपालपुर से पानागढ़ औद्योगिक क्षेत्र (from Gopalpur to the Panagarh industrial area) जाने वाले रास्ते में एक गैस टैंकर ट्रेलर में...

Explore our articles