spot_img

Mumbai : आरपीआई (आठवले) का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन 28 मई को शिरडी में

मुंबई: (Mumbai) रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई आठवले गुट) का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन अहमदनगर जिले के शिर्डी में 28 मई को होगा। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले करेंगे।

आरपीआई के इस अधिवेशन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी आरपीआई(आठवले गुट) के प्रदेश महासचिव गौतम सोनावने ने दी।गौतम सोनावने ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि शिर्डी में होने वाले आरपीआई के राज्यव्यापी अधिवेशन में पश्चिमी विदर्भ, पूर्वी विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र, उत्तरी महाराष्ट्र, कोंकण, मुंबई, ठाणे के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस अधिवेशन में दलितों, आदिवासियों, झुग्गी-झोंपड़ी वालों, मराठों, किसानों और श्रमिकों आदि से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी।

Mumbai : स्क्रीन पर छाई रेवती-प्रिंस की जोड़ी, ‘रफल दुनाली’ बना चर्चा का विषय

मुंबई : (Mumbai) डिजिटल सेंसेशन रेवती माहुरकर (Digital sensation Revati Mahurkar) अपने नए गाने 'रफल दुनाली' के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं।...

Explore our articles