
मुंबई : (Mumbai) डिजिटल सेंसेशन रेवती माहुरकर (Digital sensation Revati Mahurkar) अपने नए गाने ‘रफल दुनाली’ के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस गाने में वह प्रिंस नरूला (Prince Narula) के साथ नजर आ रही हैं और दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। पंजाबी बीट्स और हरियाणवी लिरिक्स के मेल से तैयार यह ट्रैक डांस फ्लोर पर छाने को तैयार है।
गाने में रेवती माहुरकर (Revati Mahurkar) का अंदाज़ इस बार पहले से बिल्कुल अलग और ज्यादा एक्सप्रेसिव नजर आ रहा है। ट्रेडिशनल इंडियन लुक में उन्होंने न केवल अपने डांस से बल्कि एक्सप्रेशन्स के जरिए भी दर्शकों को प्रभावित किया है। हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस के साथ इमोशनल टच ने इस गाने को और खास बना दिया है।
रेवती ने खुद इस गाने को अपने करियर का नया अनुभव बताया है। उनका कहना है कि ‘रफल दुनाली’ के जरिए उन्होंने परफॉर्मेंस के नए आयामों को एक्सप्लोर किया है और अब वह खुद को सिर्फ म्यूजिक वीडियो तक सीमित नहीं रखना चाहतीं।
बताया जा रहा है कि रेवती माहुरकर की फिल्म प्रोड्यूसर्स के साथ बातचीत भी शुरू हो चुकी है और वह जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख सकती हैं। ऐसे में ‘रफल दुनाली’ को उनके इस नए सफर की मजबूत शुरुआत माना जा रहा है।


