spot_img

Mumbai: शिवसेना शिंदे गुट के विधायक अनिल बाबर का निधन

मुंबई:(Mumbai) शिवसेना शिंदे समूह के विधायक अनिल बाबर (MLA Anil Babar) का बुधवार को तडक़े सांगली के एक अस्पताल में निधन हो गया। लगभग 74 वर्षीय अनिल बाबर को मंगलवार को निमोनिया से पीड़ित होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने अनिल बाबर के अचानक निधन पर दुख व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार अनिल बाबर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के भरोसेमंद विधायक थे। वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में अनिल बाबर खानापुर-अटपाडी विधानसभा क्षेत्र से चुने गए थे। उन्होंने निर्दलीय सदाशिव पाटिल को पराजित किया था। किसान परिवार में जन्मे बाबर ने 19 साल की उम्र में राजनीति में प्रवेश किया और खानापुर तालुका के गार्डी गांव के सरपंच चुने गए थे। टेम्बू योजना को अंजाम तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। अनिल बाबर वर्ष 1990, 1999, 2014, 2019 में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से शुरु की थी। इसके बाद वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना और इस समय शिंदे समूह की शिवसेना में थे। बाबर के निधन पर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। विधायक बाबर के निधन पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शोक जताया है।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles