spot_img

Kathmandu : बजट के बाद नेपाल में सोने की कीमत प्रति तोला 3 लाख रुपये के पार

Kathmandu: Gold Prices in Nepal Cross the ₹300,000 Mark Per Tola Following Budget Announcement

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल की बालेन्द्र सरकार (budget by Nepal’s Balendra administration on Friday) के शुक्रवार को बजट पेश करने के बाद रविवार को सोने की कीमत में प्रति तोला 20,500 नेपाली रुपये की भारी वृद्धि दर्ज की गई। इसी के साथ सोने की कीमत 3 लाख रुपये के पार पहुंच गया है।

नेपाल स्वर्ण तथा रजत व्यवसायी महासंघ के प्रथम उपाध्यक्ष धर्मसुन्दर बज्राचार्य (Dharmasundar Bajracharya, First Vice President of the Federation of Nepal Gold and Silver Dealers’ Association) के अनुसार बजट में सोने पर लगने वाले सीमा शुल्क (कस्टम ड्यूटी) को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिए जाने के कारण मूल्य में यह बड़ी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि बजट में घोषित सीमा शुल्क दर अगले ही दिन से लागू हो जाती है। उसी के अनुरूप महासंघ ने रविवार को सोने के मूल्य में समायोजन किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कीमत में केवल मामूली वृद्धि हुई थी, लेकिन सीमा शुल्क बढ़ने के कारण आज सोना प्रति तोला 20 हजार रुपये से अधिक महंगा हो गया।

वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले (Finance Minister Swarnim Wagle) ने शुक्रवार को प्रस्तुत बजट में सोने पर लगने वाला 2 प्रतिशत विलासिता कर (लक्जरी टैक्स) हटाने की घोषणा की थी, जिससे राहत मिलने का आभास हुआ। हालांकि, साथ ही सीमा शुल्क दर को दोगुना कर 20 प्रतिशत कर दिया गया, जिससे कुल प्रभाव कीमतों में भारी बढ़ोतरी के रूप में सामने आया। रविवार को सोने की कीमत बढ़कर 3 लाख 11 हजार 100 नेपाली रुपये प्रति तोला पहुंच गई। इससे पहले शुक्रवार को सोने का कारोबार 2 लाख 90 हजार 600 रुपये प्रति तोला के भाव पर हुआ था।

नेपाल में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव अमेरिकी डॉलर की विनिमय दर तथा आयात पर लगने वाले सीमा शुल्क एवं अन्य करों से प्रभावित होती है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में केवल 0.84 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। केवल सोना ही नहीं, चांदी पर भी सीमा शुल्क 10 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका असर चांदी की कीमतों पर भी पड़ा है। रविवार को चांदी की कीमत में प्रति तोला 305 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी का भाव 5,040 रुपये प्रति तोला था, जो बढ़कर रविवार को 5,345 रुपये प्रति तोला पहुंच गया।

New Delhi : सर्राफा बाजार में गिरावट से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक

साप्ताहिक आधार पर 2,020 रुपये तक सस्ता हुआ सोनानई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में एक दिन की तेजी...

Explore our articles