spot_img

Mumbai : सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा शरद पवार गुट

मुंबई : (Mumbai) एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले (NCP (SP) Working President Supriya Sule) ने सोमवार को एक बड़ा एलान किया। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी बारामती विधानसभा उपचुनाव (Baramati Assembly by-election) में सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। चुनाव आयोग ने रविवार को बारामती और राहुरी सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। इन दोनों सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा। बारामती सीट पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन की वजह से खाली हुई है।

वहीं राहुरी सीट भाजपा विधायक शिवाजी कर्डिले (BJP MLA Shivaji Kardile) की मौत के बाद खाली हुई है। सुप्रिया सुले ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि वे अपनी भाभी सुनेत्रा पवार के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगी। राहुरी सीट को लेकर महाविकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) के दल अगले कुछ दिनों में चर्चा करके फैसला लेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस . (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने भी कहा है कि वे इन चुनावों को निर्विरोध कराने की पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर चुनाव की नौबत आई तो भाजपा इसके लिए तैयार है।

Mumbai : नई एक्शन थ्रिलर में दिखेगा सनी देओल का नया अंदाज

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता सनी देओल (Actor Sunny Deol) जल्द ही एक नई एक्शन थ्रिलर फिल्म में बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाले...

Explore our articles