spot_img

Mumbai : आमिर खान स्टारर ‘सितारे जमीन पर’ देख इंप्रेस हुए सचिन तेंदुलकर, दिया अपना रिव्यू

मुंबई : (Mumbai) बस एक दिन बाकी है ‘सितारे ज़मीन पर’ (‘Sitare Zameen Par’) की रिलीज में और दर्शकों की उत्सुकता अपने चरम पर पहुंच चुकी है। ‘तारे ज़मीन पर’ के इस स्पिरिचुअल सीक्वल ने ट्रेलर और गानों के जरिए पहले ही लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है और उससे पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का पहला रिव्यू आ चुका है।

सचिन तेंदुलकर ने ‘सितारे जमीन पर’ (‘Sitare Zameen Par’, Sachin Tendulkar) देखने के बाद कहा, “फिल्म मुझे बेहद पसंद आई। यह एक ऐसी कहानी है, जिसमें आप ‘टीम सितारे’ के साथ हंसते भी हैं और रोते भी हैं। मैंने हमेशा कहा है कि खेलों में सिखाने की जबरदस्त ताकत होती है। इस फिल्म में भी ढेरों ज़रूरी संदेश छिपे हुए हैं। यह फिल्म लोगों को जोड़ने का काम करती है। सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है। उन्हें मेरी तरफ से एक बड़ा थम्स अप! बहुत अच्छा किया है। वेरी वेल डन और ऑल द बेस्ट।”

आमिर खान प्रोडक्शंस ‘सितारे ज़मीन पर’ (Aamir Khan Productions Sitare Zameen Par) में 10 चमकते सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर हैं। निर्देशक आर. एस. प्रसन्ना आमिर खान प्रोडक्शंस (Aamir Khan Productions) के साथ मिलकर ‘सितारे ज़मीन पर’ के ज़रिए बड़े स्तर पर वापसी कर रहे हैं। यह एक ऐसा कोलैबरेशन है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतज़ार था। फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Kolkata : कोलकाता हवाईअड्डे पर बड़ा हादसा, लिफ्ट टूटकर गिरने से तीन कर्मचारी घायल

कोलकाता : (Kolkata) कोलकाता हवाईअड्डा (Kolkata Airport) पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। हवाईअड्डे के घरेलू प्रस्थान क्षेत्र में रखरखाव के दौरान...

Explore our articles