spot_img

Mumbai : ‘कालीधर लापता’ में दिखेंगे अभिषेक बच्चन, प्रीमियर 4 जुलाई से जी-5 पर

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता अभिषेक बच्चन (Actor Abhishek Bachchan) इन दिनों ‘हाउसफुल-5’ में अपने हास्य अभिनय को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग को काफी सराहा जा रहा है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब अभिषेक ने अपनी अगली फिल्म ‘कालीधर लापता’ की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज़ तारीख का भी खुलासा हो गया है।

अभिषेक बच्चन की नई फिल्म ‘कालीधर लापता’ (Abhishek Bachchan’s new film ‘Kalidhar Lapata’) का प्रीमियर 4 जुलाई से ज़ी-5 पर होने जा रहा है। फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है, जिसमें अभिषेक काफी अलग और दिलचस्प अंदाज में एक पेड़ की टहनी पर बैठे नजर आ रहे हैं। फिल्म की घोषणा करते हुए अभिषेक ने लिखा, “चर्चाओं पर अब फुल स्टॉप। कभी-कभी, खो जाना कोई चक्कर नहीं होता, बल्कि यहीं से असली कहानी शुरू होती है, सपनों, मोड़ों और उन लोगों से भरी, जो इसे यादगार बनाते हैं।” इस फिल्म का निर्देशन मधुमिता (directed by Madhumita) ने किया है, और यह एक इमोशनल व जर्नी-थीम्ड ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें आत्म-खोज की कहानी को केंद्र में रखा गया है।

हाल ही में अभिनेता अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म ‘कालीधर लापता’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “मैं एक बार लापता होना चाहता हूं। भीड़ में खुद को फिर से पाना चाहता हूं। जो कुछ भी था, सब दे दिया अपनों के लिए। अब जरा सा वक्त अपने लिए चाहता हूं।” इस पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी थी। कई लोग इसे उनकी निजी जिंदगी, खासकर ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के साथ तलाक की अटकलों से जोड़ रहे थे। हालांकि, अब यह स्पष्ट हो चुका है कि यह पोस्ट उनकी अपकमिंग फिल्म ‘कालीधर लापता’ का हिस्सा था और किसी भी निजी विवाद से इसका कोई संबंध नहीं है। फिल्म में अभिषेक की भूमिका आत्म-खोज और जिंदगी की नई राह पर निकलते एक व्यक्ति की है और इस डायलॉग का सीधा संबंध उसी किरदार से है।

Ujjain : आईपीएल से लौटे माधव तिवारी मध्य प्रदेश लीग के लिए उज्जैन फाल्कन्स से जुड़े

उज्जैन : (Ujjain) मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी-20 सिंधिया कप 2026 (Madhya Pradesh League (MPL) T20 Scindia Cup 2026) से पहले उज्जैन फाल्कन्स...

Explore our articles