spot_img

Mumbai : पहलगाम आतंकी हमले में महाराष्ट्र के मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये वितरित किए गए

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री मकरंद पाटिल ने शनिवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले राज्य के छह नागरिकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता वितरित की गई है।

मकरंद पाटिल ने बताया कि शुरुआत में, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए राज्य के नागरिकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई थी। बाद में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस सहायता राशि को बढ़ाकर 50-50 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया था। इस निर्णय के अनुसार, राहत एवं पुनर्वास विभाग ने आज मृतकों के परिवारों को यह आर्थिक सहायता वितरित की। राज्य सरकार के इस फैसले से प्रभावित परिवारों को राहत मिली है। राहत एवं पुनर्वास मंत्री मकरंद जाधव-पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार से प्राप्त यह सहायता ऐसे कठिन समय में परिवारों को कुछ सहारा दे रही है।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles