spot_img

Mumbai : ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई

मुंबई : (Mumbai) फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने 28 जुलाई को रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 13.50 करोड़ का कलेक्शन करके 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने पहले दिन 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह पहले हफ्ते में फिल्म ने पहले हफ्ते में 73.33 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे वीकेंड पर फिल्म देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में उमड़ पड़े, जिससे फिल्म की कमाई में काफी इजाफा हुआ है। फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 13.50 करोड़ का कलेक्शन करके 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म की कुल कमाई 105 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

इस फिल्म के जरिए करण जौहर ने सात साल बाद निर्देशन में वापसी की है। ‘गली बॉय’ के बाद आलिया और रणवीर एक बार फिर फैमिली ड्रामा ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में आलिया ने एक बंगाली लड़की और रणवीर ने एक पंजाबी लड़के का किरदार निभाया है। निर्देशक करण जौहर की कमबैक फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी हैं।

Explore our articles