spot_img

Mumbai : सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आएंगे राजकुमार राव

मुंबई : (Mumbai) काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Former captain Sourav Ganguly) की बायोपिक को बड़े पर्दे पर लाने की चर्चा जारी है। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता को लेकर लगातार नई-नई खबरें सामने आती रही हैं। पहले इस भूमिका के लिए आयुष्मान खुराना से संपर्क किया गया था, और चर्चा थी कि उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर ली है। अब ताजा अपडेट यह है कि सौरव गांगुली की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने के लिए राजकुमार राव का नाम तय हो गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली की बायोपिक में राजकुमार राव (Rajkumar Rao) मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने राजकुमार से संपर्क किया था और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी है। इस बहुप्रतीक्षित बायोपिक का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म ‘ट्रैप्ड’ (2016) के बाद राजकुमार राव और मोटवानी का दूसरा सहयोग होगा। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इस बायोपिक को लव रंजन और अंकुर गर्ग प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिससे फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

आने वाले समय में राजकुमार राव कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इनमें से एक है ‘भूल चुक माफ’, जिसमें उनकी जोड़ी पहली बार वामिका गब्बी के साथ बनी है। यह फिल्म 9 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, राजकुमार ‘टोस्टर’ फिल्म में भी दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन विवेक दास चौधरी ने किया है। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles