spot_img

Mumbai : भिवंडी में प्राचार्य व शिक्षक 60, हजार रु रिश्वत लेते गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में भिवंडी स्थित रईस हाय स्कूल और जूनियर कॉलेज के अध्यापक 54 वर्षीय शहनाज़ मोहम्मद मौलाना (Teacher Shahnaz Mohammad Maulana) औरप्राचार्य 52वर्षीय जियाउर रहमान मजरूहलक अंसारी (Principal Zia-ur-Rehman Majroohlak Ansari) को कल 1मई 2025 को शिकायतकर्तासे साठ हजार रुपए रिश्वत की राशि लेते हुए ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक शाखा द्वारा गिरफ्तार किया गया है।ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा 19मार्च 2025 को अपनी डुप्लीकेट सर्विस बुक तैयार करने तथा उस बुक में वेतन आयोग अनुसार स्टैंप लगाने,पंजीकृत करने हेतू संपर्क करने पर शिक्षक शाहनाज मौलाना और जूनियर कॉलेज प्राचार्य जियाउर अंसारी ने पचास हजार रुपए रिश्वत के रूप में मांगे थे।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने दूसरे दिन 20 मार्च को ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो को इसके बारे में अवगत कराया था,इसके बाद ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो ने 21 मार्च 2025 को की गई जांच पड़ताल में इसे सही पाया था।इस मामले में फिर विगत 30 अप्रैल 2025 को रईस हाय स्कूल और जूनियर कॉलेज के अध्यापक शाहनाज मौलाना और प्राचार्य जियाउर रहमान ने डुप्लीकेट सर्विस बुक तैयार कर पंजीकृत कराने वेतन आयोग के स्टैंप लगाकर पंजीकृत हेतु 50, हजार तथा एक प्रति के पांच हजार की दर से कुल दस हजार अतिरिक्त राशि सहित साठ हजार रुपए 1मई 2025 को सुबह कार्यालय में लेकर आने के लिए कहा था।

इसके बाद कल जब 1मई 2025 को शिकायतकर्तासे से रईस हाय स्कूल और जूनियर कॉलेज (Rais High School and Junior College) के अध्यापक शाहनाज मौलाना और प्राचार्य जियाउर रहमान अंसारी 60 हजार रुपए रिश्वत के रूप में ले रहे थे ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा नियोजित तरीके से गिरफ्तार किए गए।

Explore our articles