मुंबई : पालघर जिले के पेल्हार पुलिस स्टेशन की अपराध जांच शाखा की टीम ने अवैध शराब परिवहन कर रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उनके पास से 11,30,400 रूपये का माल जब्त करने में सफलता हासिल की। यह कार्रवाई डीसीपी (परिमंडल 3 ) व एसीपी श्री. बजरंग देसाई के मार्गदर्शन में पेल्हार थाने के प्रभारी पीआई कुमारगौरव धादवड के नेतृत्व में अपराध जांच शाखा के एपीआई सोपान पाटील की टीम ने की है। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को दी है। पुलिस अधिकारी ने कह कि,1 मार्च 2024 को पेल्हार पुलिस स्टेशन के अपराध जांच दस्ते के अधिकारी और कर्मचारी पेल्हार पुलिस स्टेशन की सीमा में रात में गश्त कर रहे थे, उसी दौरान अपराध जांच दस्ते के एपीआई सोपान पाटिल,को सूचना मिली कि,तस्कर1 मार्च को करीब 1.00 बजे एक शख्स बोलेरो पिकअप वाहन से अवैध रूप से शराब लेकर गुजरात राज्य में बिक्री हेतु ले जा रहे है।उन्होंने पेल्हार पुलिस स्टेशन के प्रभारी पुलिस निरीक्षक कुमारगौरव धादवड को मामले की जानकारी दी। पेल्हार पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक तुकाराम भोपले और अपराध जांच दस्ते के अधिकारियों ने जायका होटल, वाकनपाड़ा, नालासोपारा पूर्व के सामने जाल बिछाया और लवकुश रामनिवास मिश्रा,उम्र 43 वर्ष,पिकअप नं. एमएच 48 सी क्यू 3574 हिरासत में लिया,उनके कब्जे में बोलेरो पिकअप का निरीक्षण करने पर पिकअप में स्कॉच माल्ट्स कंपनी की न्यू टुबॉर्ग क्लासिक की कुल 60 पेटी कीमत 2,30,400/- रूपये, जिसमें 1,440 टिन बियर पाई गई, कुल मिलाकर पुलिस ने 11,30,400 रूपये जप्त किया है। इस संबंध में पुलिस ने महाराष्ट्र निषेध अधिनियम 1949 की धारा 65 ई के तहत मामला दर्ज किया है और अपराध की आगे की जांच जारी है।


