spot_img

Mumbai : डिलीवरी वार्ड में गिरी हॉस्पिटल की छत

मुंबई : पालघर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहां के दहानू उपजिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में स्लैब का प्लास्टर मरीज के बिस्तर पर गिर गया।उपजिला अस्पताल की बिल्डिंग जर्जर होने के कारण बिल्डिंग के स्लैब जगह-जगह से टूट गए हैं और इस कारण शुक्रवार 1 मार्च की सुबह करीब 9.30 बजे एक जगह प्लास्टर गिर गया है।गनीमत यह रही कि इस बेड पर कोई मरीज नहीं था, लेकिन पड़ोस के बेड पर महिला बाल-बाल बच गयी। इस घटना से अस्पताल आने वाले मरीजों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।अस्पताल में मौजूद मरीजों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्लैब का प्लास्टर अचानक गिर गया। गनीमत यह रही कि बेड पर कोई मरीज नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन इससे मरीजों के मन में डर पैदा हो गया,वहीं उन्होंने बताया कि जर्जर भवन में इलाज कराना खतरनाक है,संपर्क करने पर दहानू उपजिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी बालाजी हेंगणे ने कहा कि इमारत के जर्जर होने के कारण इमारत में जगह-जगह दरारें आ गई हैं।इस संबंध में लोक निर्माण उपमंडल दहानू को कई बार सूचित किया गया है और सुधार किया जा रहा है। शुक्रवार की घटना अप्रत्याशित थी।लोक निर्माण विभाग को तत्काल इसकी सूचना दे दी गई है और मरम्मत कराई जाएगी।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles