spot_img
Home crime news Mumbai : पंकजा मुंडे के पीए अनंत गर्जे पत्नी की आत्महत्या मामले...

Mumbai : पंकजा मुंडे के पीए अनंत गर्जे पत्नी की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार

0
117

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे (Maharashtra Minister Pankaja Munde) के पीए अनंत गर्जे (PA Anant Garje) को उनकी पत्नी गौरी पलावे गर्जे (wife Gauri Palve Garje) की आत्महत्या मामले में पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच वर्ली पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

दरअसल, शनिवार को गौरी ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद गौरी के मायके वालों ने अनंत गर्जे, उनकी बहन और मां पर मानसिक प्रताड़ना देने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

मंत्री पंकजा मुंडे (Minister Pankaja Munde) ने भी रविवार को पुलिस को फोन कर मामले की निष्पक्ष जांच करने की अपील की थी। इसी के बाद वर्ली पुलिस ने अनंत गर्जे, उनकी बहन और मां के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने अनंत गर्जे को रविवार रात लगभग 1 बजे गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ जारी है।