spot_img

Mumbai: पुणे के गर्ल्स हॉस्टल में आग लगने से एक की मौत, 48 लड़कियां सुरक्षित बचाई गईं

मुंबई: (Mumbai) पुणे के कामठेकर रोड (An employee died) पर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में बीती रात लगी भीषण आग में एक कर्मचारी की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड के जवानों ने 48 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। आग बुझाने के बाद इस समय कूलिंग का काम जारी है।

पुलिस के अनुसार पुणे के कामठेकर रोड पर स्थित एक बिल्डिंग में एक निजी शिक्षण संस्थान का एक गर्ल्स हॉस्टल है। इसमें गुरुवार को रात करीब एक बजे अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और हॉस्टल में फंसी 48 लड़कियों को सीढ़ी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना में निजी शिक्षण संस्थान के कर्मचारी सागर की धुएं से दम घुटने से मौत हो गई। आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles