spot_img

MUMBAI : मुंबई एमबीबीएस छात्रा की हत्या : आरोपी के घर से जब्त ट्यूब पर मिले खून के धब्बे

मुंबई : मुंबई में 22 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा सदिच्छा साने की हत्या के आरोपी के आवास से जब्त की गई फ्लोटिंग ट्यूब पर खून के धब्बे पाए गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा साने नवंबर 2021 में लापता हो गई थी और लाइफगार्ड के रूप में काम करने वाले मिट्ठू सिंह को पिछले महीने एक और व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के अनुसार, सिंह के साथ झगड़े के दौरान बांद्रा बैंडस्टैंड में चट्टानों पर गिरने से साने की मौत हो गई थी, जिसके बाद मिट्ठू सिंह ने एक फ्लोटिंग ट्यूब से उसके शरीर को समुद्र में ढकेल दिया था।

अधिकारी ने बताया कि जांच दल ने पंचनामा के दौरान सिंह के आवास से फ्लोटिंग ट्यूब और घटना की रात उसके द्वारा पहने गए कपड़े जब्त किए।

उन्होंने बताया चट्टानों पर गिरने के दौरान साने के माथे पर लगी चोट से खून के धब्बे फ्लोटिंग ट्यूब पर पाए गए हैं और यह आरोपी को पकड़ने के लिए पुख्ता सबूत हो सकता है।

अधिकारी ने बताया जांच के तहत पहचान और अन्य विवरण के लिए खून के धब्बों का साने के परिजनों से मिलान किया जाएगा।

मुंबई पुलिस और नौसेना की टीम ने साने के शव का पता लगाने के लिए बांद्रा बैंडस्टैंड के साथ समुद्र में पहले तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

सिंह मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है, जबकि एक और व्यक्ति को 15 जनवरी को हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

Kathmandu : नेपाल सरकार का २०३५ तक २४,५०० मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल सरकार (Government of Nepal) ने वर्ष २०३५ तक सरकारी, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के संयुक्त निवेश से कुल 24,500 मेगावाट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles