spot_img

AGRA : महिला से दुष्कर्म के आरोप में अधिवक्ता गिरफ्तार

आगरा : आगरा में महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक अधिवक्ता को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला ने जनवरी के शुरू में अधिवक्ता प्रकाश नारायण शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला शुक्रवार को पुलिस आयुक्त से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

न्यू आगरा थाना के निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार अधिवक्ता को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली महिला और आरोपी अधिवक्ता के बीच चार जनवरी को दीवानी परिसर में मारपीट हुई थी। पांच जनवरी को दोनों ने अलग-अलग तहरीर दी।

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति के खिलाफ अदालत में मुकदमा चल रहा था जिसमें अधिवक्ता शर्मा उसका पक्ष रख रहे थे। शिकायत के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान अधिवक्ता उसके घर आए और पत्नी से विवाद का हवाला देकर कुछ दिन रहने की बात की।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles