
मुंबई : (Mumbai) वालकेश्वर में बाबुलनाथ रोड स्थित ‘सूर्य प्रकाश बिल्डिंग’ (Surya Prakash Building) एक हिस्सा अचानक गिर जाने से 51 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम (Fire brigade teams) ने मलबे को हटाया। घटना की छानबीन की जा रही है।
मुंबई नगर निगम (Mumbai Municipal Corporation) के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि बीती रात सूर्यप्रकाश बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इसकी सूचना पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और वार्ड के कर्मचारियों की टीमें घटनास्थल पर भेजी गई। मौके पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला जिसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान संतोष रामचंद्र भारस्कर (51) के रूप में हुई है। घटनास्थल से इमारत का मलबा हटा दिया गया है, आगे की कार्रवाई जारी है।



