spot_img

Mumbai : पालघर में दवा कंपनी में लगी भीषण आग

मुंबई : पालघर में रविवार दोपहर फार्मास्युटिकल इकाई में आग लग गई। जिला आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि पालघर में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में दोपहर करीब दो बजे लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि दमकल की छह गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम अभी जारी है। प्रारंभिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा कि फैक्ट्री में विस्फोट हुए थे। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।कर्मचारियों द्वारा आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद कापनी को खाली करा लिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी गोविंद बोडके भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Explore our articles