spot_img

Mumbai : फिल्म रिलीज से पहले कृति सेनन ने किए सिद्धिविनायक बप्पा के दर्शन

मुंबई : अभिनेत्री कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म ”तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” की चर्चा इस समय हर जगह हो रही है। यह फिल्म 9 फरवरी पर हर जगह रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले कृति सेनन ने सिद्धिविनायक बप्पा के दर्शन किये हैं। उनके बप्पा दरबार में जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

फिल्म की रिलीज से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं कृति सेनन ने पीले रंग की ड्रेस पहनी थी। इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कृति सेनन अक्सर भगवान की भक्ति में लीन नजर आती हैं। कृति कई सालों से बप्पा के दर्शन कर रही हैं। फिल्म ”मिमी” के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद कृति सेनन सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंची थीं।

फिल्म ”तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” में कृति एक रोबोट हैं। वहीं शाहिद को एक रोबोट से प्यार हो जाता है, इसका मजेदार किस्सा दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैंस ने काफी पसंद किया है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी फैंस को खूब पसंद आई है। फैंस काफी उत्साहित हैं क्योंकि ये फ्रेश जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर नजर आएगी। यह फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles