spot_img
Homecinema galiMumbai : करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का हुआ ब्रेकअप? तीन साल...

Mumbai : करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का हुआ ब्रेकअप? तीन साल का रिश्ता खत्म

मुंबई : (Mumbai) रियलिटी शो ‘बिग बॉस (reality show ‘Bigg Boss’) के 15वें संस्करण को दर्शकों ने खूब पसंद किया। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लव स्टोरी भी सलमान खान के इसी शो से शुरू हुई थी। तब से दोनों एक साथ हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें आ रही थीं। अब ऐसा लगता है कि ये वाकई अलग हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक करण और तेजस्वी ने अपना तीन साल का रिश्ता खत्म कर लिया है। एक माह पहले हुए ब्रेकअप को छिपाकर रखा गया। अब इस जोड़े के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण उन्होंने अलग होने का फैसला किया। सूत्र ने कहा, उनके अलग होने के पीछे की असली वजह अभी तक समझ में नहीं आई है।

सूत्रों के मुताबिक, “करण और तेजस्वी अब एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। इनके ब्रेकअप को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। हालांकि, उनके ब्रेकअप के पीछे का कारण तो पता नहीं चला है, लेकिन इतना पता है कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच छोटी-मोटी लड़ाइयां चल रही हैं।

ब्रेकअप को लेकर कोई कमेंट नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने यह खबर प्रशंसकों के साथ शेयर नहीं की, क्योंकि वे पिछले तीन साल से अपने प्रशंसकों के लिए एक ‘पावर कपल’ रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस के लिए इस सच का सामना करना आसान नहीं होगा।

हाल ही में दोनों को स्पॉट किया गया

ब्रेकअप को लेकर अभी तक करण और तेजस्वी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसी बीच कुछ समय पहले करण और तेजस्वी को मुंबई में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। शटरबग्स के लिए पोज़ देते समय यह जोड़ा एक साथ खुश लग रहा था। अपनी डेट के लिए करण मैटेलिक पिंक कलर के पैंट सूट और सफेद शर्ट में बेहद आकर्षक लग रहे थे। वहीं उनकी लेडीलव को ब्लैक फॉर्मल ड्रेस में स्पॉट किया गया।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर