spot_img

MUMBAI : रविवार को बोरीवली एवं गोरेगांव स्टेशनों के बीच जम्बो ब्लॉक

मुंबई : वेस्टर्न रेलवे द्वारा ट्रैक, सिगनलिंग तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव हेतु रविवार, 5 फरवरी, 2023 को बोरीवली तथा गोरेगाँव स्टेशनों के बीच 10.35 बजे से 15.35 बजे तक अप तथा डाउन धीमी लाइनों पर पाँच घंटे का जम्बो ब्लॉक लिया जायेगा। वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ब्लॉक अवधि के दौरान अप तथा डाउन लाइन की सभी धीमी ट्रेनों को बोरीवली तथा गोरेगाँव के बीच फास्ट लाइनों पर चलाया जायेगा। ब्लॉक के कारण कुछ अप एवं डाउन उपनगरीय सेवाएं निरस्‍त रहेंगी तथा कुछ बोरीवली लोकल ट्रेनें गोरेगांव स्टेशन तक चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान बोरीवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म सं. 1, 2, 3 एवं 4 में से किसी भी प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का आगमन/प्रस्थान नहीं होगा। इस ब्लॉक की विस्तृत जानकारी संबंधित स्टेशन मास्टरों के पास उपलब्ध है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा प्रारम्भ करते समय उपरोक्त व्यवस्था को ध्यान में रखें।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles